क्रिकेट प्रतियोगिता पर कृष्णा क्लब का कब्जा
बिजनौर। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में चार दिवसीय कल्पवृक्ष 2019 संपूर्ण हुआ। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सिटी महेश कुमार, चेयरपर्सन सुदेश सिंह, ट्रस्टी भूपेंद्र सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने मां शारदा के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। क्रिकेट के फाइनल में कृष्णा क्लब ने 14 ओवर में 114 रन बनाए। वीकेआईटी फार्मेसी ने लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। क्रिकेट की विजेता टीम के कप्तान मोहम्मद अनस, कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता छिल्लर क्लब के कप्तान निखिल, वालीबॉल पुरुष की विजेता टीम के कप्तान अनिकेत, वालीबॉल महिला विजेता टीम की कप्तान लक्ष्मी, खो खो पुरुष विजेता टीम वर्धमान कॉलेज के कप्तान बिजेंद्र, खो खो महिला विजेता टीम वर्धमान कॉलेज की कप्तान शोभा व उनकी टीम को सीओ सिटी ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। मटका फोड़ में शुभम, शतरंज में अंकित आर्य, कैरम में दीपक कुमार, लंबी कूद में मोहम्मद आदिल, डिस्कस थ्रो में जीशान, बैडमिंटन एकल्स में सौरभ व स्वाति, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता, 100 मीटर फर्राटा दौड़ में शुभम व मानसी चौधरी, 400 मीटर में मोहम्मद आबिद, विजेता रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में राजीव कुमार, डॉ. तुकमान सिंह, डॉ. के सर्वानन, योगेश कुमार, अमित कुमार, विशाल राजपूत, सुजीत तोमर, धनीराम राजपूत, मोहम्मद जाहिद, सचिन कुमार, विनीत कुमार, शिवम कुमार, हीना, सबा, इंतेजार अहमद, अनुराधा, दीपलता निशि, शीबा, अनामिका, विपिन, राहुल, प्रिंस, ललित, संदीप, रंजन, वीबी सिंह, रोहित, पिंकुर, अंकुश आदि रहे।