ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया
धामपुर। एसबीडी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम नौरंगाबाद और ग्राम दीत्तनपुर में हुआ। शिविर के प्रथम चरण का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ किया। शिविर के प्रथम चरण में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू चौहान, डॉ. कनक चौहान व स्वयं सेविकाओं ने ग्रामीणों को मतदान के लिये प्रेरित किया। अच्छे प्रतिनिधि को चुनने का सुझाव दिया। जिससे समाज का विकास हो सके। द्वितीय चरण में कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों पर हुए पुलवामा में आतंकी हमले में शहीदों को समर्पित ये पंक्ति सुनाई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सपना, स्वयंसेविका वंदना, आंचल, ममता, एकता, सुमायला, जया ने वीर शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। शिविर में राहिन, उमेश कुमार, अर्जुन और रोहित का सहयोग रहा।