ट्रायल के बाद टीम बनाई
बिजनौर। बिजनौर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराए गए अंडर-19 के ट्रायल मैच में कुल 39 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके अंतर्गत 13-13 खिलाड़ियों की तीन टीम गठित की गई। इनके आपस में मैच कराने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी। कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत के अनुसार तीन टीम ए, बी, सी बनाई गई हैं। टीम ए में कप्तान काकुल, अर्पित, आर्यन तिवारी, सोमवीर, आदित्य, अभि लांबा, सुरेश, शुीाम, मोहम्मद आतिफ, सूर्या, अभय सिंह, मयंक चौहान, युवराज चौहान, बी के हेमेंद्र, अजय राजपूत, फिरोज, अमन राजपूत, तिनिश चौधरी, ओशो मोहन, विकास, अर्जुन वशिष्ठ, पुरु, विकास अंटीवाल, मेहुल, सत्यम चौहान, प्रिंस, सी में कप्तान दिलशाद अनुग्रह वर्मा, मानिक वर्मा, ऋतिक कुमार, अक्षय, अनिकेत, केशव, कंवर अली, हर्षित, धनंजय, आर्यमन, शुएब, दिव्यांशु के नाम शामिल हैं। कोषाध्यक्ष ने बताया कि तीन टीमों के आपस में मैच कराए जाएंगे और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी। नागेंद्र सारस्वत ने बताया कि नेहरु स्टेडियम में 25 फरवरी को टीम ए का बी से, 26 को बी का सी से, 27 को ए का सी से मैच होगा।