फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरगूब रहमानी को सौंपी संगठन की कमान, 14 फरवरी को होगा पहला मिनी मुशायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरगूब रहमानी को सौंपी संगठन की कमान
विज्ञापन

बिजनौर। साहित्यिक संस्था परवाज-ए-सुखन का गठन किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मरगूब रहमानी को सौंपी गई और अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संस्था की ओर से 14 फरवरी को मिनी मुशायरा कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला काजीपाड़ा स्थित संस्थापक अनवर बिजनौरी के आवास पर बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि संस्था के गठन का उद्देश्य साहित्यिक सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है। कहा कि संस्था समय पर मुशायरा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराएगी। इस दौरान सर्वसम्मति से मरगूब रहमानी को अध्यक्ष, शफक बिजनौरी, डॉ. अतीक दानिश, खुर्शीद बिजनौरी को उपाध्यक्ष, इम्तियाज अजहर को महामंत्री, नवाज बिजनौरी को सचिव, मैराज बिजनौरी को संयुक्त सचिव, मुशब्बर हुसैन को कोषाध्यक्ष, अब्दुल समद आजाद को सलाहकार, आसिफ अंसारी, इमरान अंसारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें