विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
नगीना। विधायक मनोज पारस ने चार फरवरी को कलक्ट्रेट में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। लखनऊ विधानसभा में बजट सत्र की कार्रवाई के दौरान विधायक मनोज पारस ने केंद्र और प्रदेश सरकार की निंदा की। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सूबे में हत्या, अपहरण, बलात्कार, लूट, चोरी की ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। अपराधियों को सत्ता पक्ष के नेताओं व सरकार का संरक्षण प्राप्त है। सरकारी अस्पतालों में न तो चिकित्सक हैं और न ही दवाइयां। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर जनता से अवैध वसूली व धोखेबाजी का आरोप लगाया।