किसानों को उन्नत खेती के बारे में दी जानकारी
बिजनौर । चौधरी यशपाल सिंह इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के समापन पर किसानों को कृषि की नई तकनीकी की जानकारी दी गई।
गांव मधुसूदनपुर में शिविर के समापन पर प्रधानाध्यापक नितिन कुमार ने किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने गांव में घर घर जाकर किसानों को उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी। शिविर के समापन पर कई बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। लघु नाटिकाओं के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाने, दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों की टोली ने गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया। ग्राम प्रधान, प्राइमरी स्कूल के शिक्षक नितिन कुमार भी इस अभियान का हिस्सा बने। नीतू सिसौदिया, श्वेता रानी ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। श्वेता व सुहानी ने संकल्प गीत, समरीन, बुशरा परवीन, मयंक व प्राशु ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर शौवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, पुनीत कुमार आदि ने शिविर में सहयोग किया तथा बच्चों से इसका लाभ लेने का आह्वान किया।