फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने जिले में 15 खांडसारी इकाई लगाने को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने जिले में 15 खांडसारी इकाई लगाने को दी मंजूरी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 15 नई खांडसारी इकाई लगेंगी। जिले में 51 इकाई पहले से ही गन्ना की पेराई कर रही हैं। गन्ना विभाग का दावा है कि इसके बाद चीनी मिलों का गन्ने का भार करीब 66 लाख क्विंटल कम हो जाएगा।
विज्ञापन

शासन किसानों के गन्ने की समय से पेराई करने के लिए प्रयासरत है। जिले में इस साल करीब 64 लाख क्विंटल गन्ने की पैदावार बढ़ी है। इंडियन शुगर मिल एसोसिएशन के आह्वान पर सात निजी चीनी मिलों ने असहयोग चला रखा है तथा मिलों के चलाने की तारीखों का एलान नहीं किया है। शासन ने गन्ने की समय से पेराई कराने व चीनी मिलों का गन्ना लोड कम करने के लिए खांडसारी इकाई लगाने को प्रोत्साहन दिया है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार शासन ने जिले में 15 खांडसारी इकाई लगाने को मंजूरी दे दी है। जिले में 130 इकाई लाइसेंस धारक हैं। वर्ष 2017-18 में 51 खांडसारी इकाई ने पेराई की थी। अब 66 इकाई हो जाएंगी। पेराई सत्र में एक इकाई करीब एक लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करती हैं। चीनी मिलों को पैदा गन्ने के 85 प्रति शत की पेराई करनी होती है। इस प्रकार खांडसारी इकाई बढ़ी पैदावार के गन्ने को पेरने के साथ वर्ष 2017-18 में पेरे गए गन्ने का 11 लाख क्विंटल लोड कम होगा। इससे किसानों के गन्ने की समय से पेराई हो जाएगी। डीसीओ के अनुसार बंद इकाईयों को चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें