फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव टूंगरी निवासी धर्मवीर कश्यप की पत्नी लल्ली (45) शुक्रवार सुबह गांव में ही स्थित डेयरी से दूध लेने गई थी। वापस लौटते समय नसीरुद्दीन के घर के पास पहुंची तो नसीरूद्दीन की कच्ची दीवार महिला के ऊपर गिर गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव के लोगों ने बमुश्किल महिला को दीवार के मलबे से बाहर निकाला। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन महिला का बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। महिला अपने पीछे पति, तीन पुत्रों एवं एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार रोते बिलखते छोड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें