फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रामपाल के अनुयाइयों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संत रामपाल के अनुयायियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपकर तत्काल कानून को बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को संत रामपाल के सैकड़ों अनुयायी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां एससीएसटी एक्ट को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। डीएम के अधीनस्थ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रवक्ता श्याम सिंह राठी ने कहा कि एससीएसटी कानून को कमजोर कर पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज को सम्मान से जीने के हक पर कुठाराघात किया है। कानून को पहले की तरह लागू किया जाए। सन 1989 में पिछड़ा और अति पिछड़े समाज के हकों की रक्षा और समाज में सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार प्राप्त हुआ था। संत रामपाल ने हकों की रक्षा और सम्मानपूर्वक जीने के लिए दोबारा से कानून को संसद में बिल पास करवा कर बहाल कराने की आवाज उठाई है। इस दौरान रोहताश दास, अरविंद दास, नरेंद्र प्रताप, राजीव, ताराचंद, वेदपाल, चमन, उषा देवी, अंशु, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें