फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के शावकों के साथ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत 17-37-01

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार के शावकों के साथ दिखाई देने से दहशत
विज्ञापन

रेहड़। गांव के जंगल में पिछले एक सप्ताह से गुलदार का जोड़ा दिखाई देने से गांव हरिकिशनपुर के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के पकड़ने की मांग की है। मंगलवार को धामपुर क्षेत्र में गांव परमावाला के एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला करने का प्रयास किया। बताया गया कि यह व्यक्ति घोड़ा बुग्गी लेकर पास के गांव ढक्काकर्मचंद में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहा था।
विज्ञापन

गांव के धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनके गन्ने के खेत में गुलदार का जोड़ा शावकों के साथ घूम रहा है। ग्रामीण राजेंद्र, विनोद, अमित, रामपाल, शरीफ का कहना है कि गुलदार की जंगल में आवक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। धर्मपाल के खेत के अलावा कई बार आसपास के गन्ने के खेतों में भी गुलदार का जोड़ा घूमता नजर आया है।शाम ढलने पर गुलदार का जोड़ा बच्चे के साथ खेतों से बाहर आ जाता है। गुलदार के डर से किसान खेतों पर जाने में कतरा रहे हैं। आरोप है की वन विभाग को सूचना देने के बाद भी किसी भी अधिकारी ने अभी तक गांव आकर मामले को जानकारी नहीं की। रेंजर मो. इरफान का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास होगा। गांव परमावाला के खेमराज सिंह प्रजापति ने बताया कि वह जब वह मंगलवार सवेरे छह बजे घोड़ा बुग्गी लेकर ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहा था तो रास्ते में गन्ने के खेत में छिपे गुलदार ने हमला करने का प्रयास किया। गुलदार ने जैसे ही हमला करने को जंप लगाई तो गुलदार को बुग्गी टकराकर चोटिल हो गया और जंगल में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें