अमरोहा। सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने संसद के ग्रीष्मकालीन सत्र में अमरोहा की समस्या को सदन में उठाई। उन्होंने निर्माणाधीन मध्य गंगा नहर का मुद्दा उठाया। कहा कि बिजनौर, अमरोहा, संभल और बदायूं क्षेत्र में जल स्तर बहुत नीचे पहुंच गया है। सरकार ने मध्य गंगा नहर द्वितीय बनाने का निर्णय लिया गया था। जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते किसानों को सिंचाई की समस्या से जुझना पड़ रहा है। जिलों के कई विकास खंडों को सरकार ने डार्क जोन घोषित कर रखा है। खेत के बोरिंग का विद्युत कनेक्शन भी नहीं हो पाता है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को देखते हुए मध्य गंगा नहर द्वितीय के निर्माण कार्य को तेजी से कराने की मांग की।