फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 साल के बाद भी नहीं मिला जमीन का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। चंदक क्षेत्र के गांव रायपुर बेरीसाल के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी खंड नजीबाबाद की ओर से सड़क के लिए ली गई जमीन का मुआवजा 38 साल बीतने के बाद भी नहीं देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र ही मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव रायपुर बेरिसाल के ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1980 में पीडब्लूडी नजीबाबाद खंड द्वारा 11 हजार वर्ग मीटर जमीन पर सहमति के बिना सड़क निर्माण करा दिया गया था। यह जमीन आबादी क्षेत्र में है और जिस जमीन पर सड़क बनाई गई थी वह आज भी किसानों के नाम पर है। पीड़ित किसान कई बार समस्या के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं। एक पीढ़ी तो इसमें थक हार कर बैठ चुकी है, लेकिन अधिकारियों की ओर से दूसरी पीढ़ी को भी परेशान किया जा रहा है। बताया कि किसान यूनियन के नेतृत्व में पीड़ितों ने 16 अप्रैल को उसी रोड़ पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन करने पर संबंधित अधिकारियों ने दो माह के भीतर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। समय बीतने के बाद भी अधिकारियों की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होने पर परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन देने वालों में रोहिताश सिंह, कृपाल सिंह, सुरेंद्र राठी, देशराज सिंह, मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, पवन सिंह, जबर सिंह, ओमपाल सिंह, चरन सिंह, रुपेंद्र राठी, बिजेंद्र सिंह, भूरे सिंह, चुन्नू सिंह, नरेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें