फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल और नगीना देहात थानों पर हुईं अमन कमेटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/रायपुर सादात। रमजान के मद्देनजर नांगल और नगीना देहात थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गईं। नांगल थाना परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि त्योहार किसी भी धर्म से जुड़े व्यक्ति का हो, मिलजुलकर मनाया जाना चाहिए। इससे न केवल सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ता है, बल्कि त्योहार में भी मिठास घुल जाएगी। एसआई जसपाल गिरि, मुकेश कुमार, तेज सिंह ने लोगों से आपसी मतभेदों को भुलाकर मिलजुलकर रहने और किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी। बैठक में शिवध्यान सिंह, राजपाल सिंह, हाजी उमर, अर्जुन सिंह, सुनील कुमार, शहाबुद्दीन, मो. यूनुस, धर्मपाल सिंह, मो. अनीस, लखीराम वर्मा, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, नगीना देहात थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार की देेखरेख में बैठक आयोजित हुई। गिरवर सैनी, मो. रफी, सुशील चौहान, नियाजुल हसन, पूर्व प्रधान इकबाल अहमद, बबलू, अहसान, अनवार अंसारी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें