फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 में से 5 घरों पर मिले पक्के शौचालय, 3 बनाने में सक्षम

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला/नजीबाबाद। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में ग्रामीणों के स्वच्छता के प्रति गंभीर न होने पर प्रशासन ने चिंता व्यक्त की। भागूवाला में चिंहित किए गए 11 में से पांच घरों पर पक्के शौचालय बने मिले, जबकि तीन आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों ने जल्द शौचालय बनवाने का भरोसा दिलाया। प्रशासन एक परिवार का शौचालय बनवाएगा, जबकि दो परिवारों के शौचालय बनवाने में आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिव नीरज शर्मा एवं ग्राम प्रधान डॉ.अय्यूब ने भागूवाला के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पहुंचकर शौचालयों का इस्तेमाल न करने वाले 11 परिवारों को नोटिस जारी कर उनसे लिखित जवाब लिया। दिलशाद, अहसान, बाबू, कफील, कय्यूम ने बताया कि उनके घरों पर पक्के शौचालय बने हैं। वे उन्हीं शौचालयों का इस्तेमाल करते हैं। स्थान की आवश्यकता न होने के चलते पुराने कच्चे शौचालय उपयोग न होने के बावजूद जस के तस बने थे। आर्थिक रूप से सक्षम कफील, मुकीम व यूनुस ने जल्द शौचालय स्वयं बनवा लेने के प्रति आश्वस्त किया।
प्रशासन सरकारी आवास से लाभांवित एक परिवार में शौचालय बनवाएगा, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर शफीक व अतीक के घर पर अधूरे पड़े शौचालय को पूरा बनवाने के लिए आर्थिक मदद की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी का आलम रहा। बीडीओ अनवर शेख ने बताया कि मामले में ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए उन्हें स्वच्छता के महत्व को समझाने की जरूरत है। सोच बदलेगी तो अभियान सफल होगा।
विज्ञापन

वालिंटियर्स करेंगे शौचालयों का सत्यापन
नजीबाबाद। खुले में शौच मुक्त अभियान की सफलता के लिए प्रशासन अब मजबूती से कदम बढ़ाने जा रहा है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में डोर टु डोर जाकर परिवार के मुखिया से एक प्रारूप भरवाया जाएगा। जिसमें इस बात की पुष्टि होगी कि उनके घर पर शौचालय बना है या नहीं। शौचालय का इस्तेमाल हो रहा है या नहीं। बीडीओ अनवर शेेख ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि युद्घस्तर पर चलने वाले इस अभियान को मुकाम तक पहुंचाने के लिए वालिंटियर्स रखे जाएंगे। ये वालिंटियर्स जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में करीब पांच लाख परिवारों के दरवाजे पर जाकर शौचालय के संबंध सीधा संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें