फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से देहरादून के लिए रवाना किया गया रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। दो माह बाद जनता एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन फिर से शुरू हो रहा है। उधर, ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन सहित नजीबाबाद से गुजरने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों और दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अभी भी बंद है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण क्षेत्र से गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन, ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन दो माह पहले रोक दिया गया था। जिससे स्थानीय और लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आखिरकार रेलवे को यात्रियों की सुध आई। रेलवे सूत्रों के अनुसार वाराणसी से देहरादून के लिए जनता एक्सप्रेस अप ट्रेन का रैक रवाना कर दिया गया है। अगले कुछ दिनों में जनता एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सुचारू होने से यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी।
उधर, रेलवे ने अन्य बंद पड़ी ट्रेनों की ओर से अभी ध्यान नहीं दिया है। अमृतसर से बरौनी के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस (5209 अप) एवं जनसेवा एक्सप्रेस (5210 डाउन), इसके अलावा सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन एवं ऋषिकेश से बांदीकुई के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें अब तक न चलने से ठंड के बीच यात्री हलकान हैं। यात्रियों को घंटों प्रतीक्षा कर विलंब से चल रही ट्रेनों में चुनौतीपूर्ण सफर के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें