फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर किया शांत 19-41-13

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। मोहल्ला जमनावाला में संत रविदास की प्रतिमा स्थापना को लेकर हो रहे विवाद में एसडीएम वीके सिंह ने दोनों पक्षों से वार्ता की। इस मामले में कोर्ट का आदेश आने तक दोनों पक्षों से किसी तरह का विवाद न करने को कहा।
विज्ञापन

मोहल्ला जमनावाला में धर्मशाला परिसर में पीपल के पेड़ के नीचे संत रविदास की प्रतिमा रखने को लेकर तीन दिन पहले विवाद हो गया था। मोहल्ले के बलवीर सिंह व प्रशांत सिंह का कहना है कि उनके घरों के सामने धर्मशाला परिसर में प्रतिमा रखने व उनके घर के मेन गेट के निकट धर्मशाला की कमेटी द्वारा दुकान बनाने से उनके घरों का रास्ता तंग हो गया है। दोनों गृह स्वामी प्रतिमा हटवाना चाहते हैं, जबकि संत रविदास कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार रवि सहित दूसरे पक्ष के लोग प्रतिमा वहीं स्थापित करना चाहते हैं। वर्तमान में प्रतिमा पेड़ के नीचे ही रखी है। दोनों पक्षों के बीच प्रतिमा रखने को लेकर स्थिति विवादित बनी हुई थी। शनिवार दोपहर एसडीएम सदर वीके सिंह, सीओ सदर गजेंद्र सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर आपस में विवाद न करने की सलाह देकर शांत किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि विवादित जमीन के मामले में कोर्ट का फैसला आने व संत रविदास की नई प्रतिमा यथास्थिति रखने के निर्देश दिए। दोनों पक्ष अधिकारियों की बात से सहमत होकर शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें