फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध के कर्मचारियो को नही मिल रहा परियोजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध परियोजना के कर्मचारियों को परियोजना की कालोनियों में रहने के लाभ पूरी तरह से नहीं मिलने पर उनमें रोष फैल रहा है। ईरीगेशन डिपार्टमेंट इंपलाइज यूनियन के मंत्री पूरन सिंह गड़िया ने 15 सूत्री मांग पत्र में समस्याओं को उठाया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की रामगंगा बांध परियोजना का निर्माण 1960 के दशक में किया गया था। परियोजना के संचालन के लिए रामगंगा और सैडिल बांध बनाए गए। जिनसे सिंचाई के लिए आज भी पानी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाके को दिया जा रहा है। वहीं कालागढ़ के रामगंगा जलविद्युत गृह को पानी देकर बिजली बनाई जा रही है। बांधो के संचालन के लिए सिंचाई विभाग की राजकीय कॉलोनियों में कर्मचारियों को सुविधाएं पूरी तरह से नहीं मिल पा रही है। मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील होता जा रहा है। इसके अलावा संपर्क मार्ग भी खराब हो रहे है। जब परियोजना है तो उसका संचालन भी किया जाएगा। यूनियन के मंत्री पूरन सिंह गड़िया ने 15 सूत्री मांग पत्र में समस्याओं को उठाया है। मंत्री का कहना कि सड़कों की मरम्मत, खंभों पर बिजली के बल्बों, सफाई आदि समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें