पागल कुत्ते ने बच्ची को घायल किया
गजरौलाशिव। कोतवाली शहर के गांव घनुवाला निवासी लोकेश बृहस्पतिवार सुबह अपने परिवार के साथ जंगल गया था। उसकी छह साल की पुत्री ईशू स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी गांव के एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। वहां खड़े लोगों ने जब तक कुत्ते को हटाया, तब तक उसने बच्ची को बुरी तरह से घायल कर दिया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां से उसको गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। गांववासियों के मुताबिक बच्ची गांव के पास के ही रामकृष्ण जूनियर हाईस्कूल में कक्षा एक की छात्रा है।