फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रानी पद्मावती पर फिल्म बना रहे संजय लीला भंसाली का पुतला फूंकते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रानी पद्मावती पर बनी फिल्म में जो चित्रण किया जा रहा है। वो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिल्म का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम भोजपुर में एकत्र हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट करते हुए फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। उन्होंने फिल्म को रोकने की मांग की। वहीं बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोष व्यक्त किया। तहसील प्रभारी अंशुल आर्य, मोहित राजपूत, अमन, अभिषेक, नवीन, शिवम, जीवेश, हेमेन्द्र, विशाल प्रभात आर्य, बृजेश, योगेश कुमार, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें