फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सामान्य गन्ना भरकर भेजा मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। बुंदकी चीनी मिल के विजयपुर गन्ना केंद्र पर किसानों ने तौल लिपिक के जाने के बाद अगेती प्रजाति के गन्ने की पर्चियों पर सामान्य गन्ना ट्रक में भरवाकर खुद ही चालान जारी कर मिल में भिजवा दिया। मिल में गन्ने की प्रजाति की जांच होने पर मामला पकड़ में आया। मिल अधिकारियों ने गन्ने से लदे ट्रक को एक ओर खड़ा करवा दिया है। कार्रवाई करते हुए मिल ने विजयपुर गन्ना क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को तौल नहीं कराई।
विज्ञापन

विजयपुर गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक चंद्रशेखर तौल करता है। बुधवार को चंद्रशेखर के तौल कर घर जाने के बाद कुछ किसानों ने सामान्य प्रजाति का गन्ना वहां तुलवाया और क्रय केंद्र पर खड़े ट्रक में लोड करा दिया। यहां तक कि किसानों ने केंद्र पर ही तंबू में रखी चालान बुक से ट्रक का खुद ही चालान बनाकर तौल के लिए मिल में भेज दिया। मिल में गन्ने की प्रजाति की जांच में सामान्य गन्ना पकड़ में आ गया। मिल अधिकारी रामवीर सिंह के अनुसार इस समय मिल में केवल अगेती प्रजाति के गन्ने की तौल की जा रही है। सामान्य गन्ने का इंडेंट जारी नहीं किया गया है। अगेती प्रजाति के गन्ने के दाम सामान्य प्रजाति के दाम से दस रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। मिल के गन्ना विभाग के अध्यक्ष ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रक को मिल परिसर में एक ओर खड़ा करा लिया है। उन्होंने तौल लिपिकों से अगेती प्रजाति की पर्ची पर सामान्य प्रजाति का गन्ना तुलवाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने किसानों से भी सहयोग करते हुए अगेती प्रजाति के गन्ने की पर्ची पर इसी प्रजाति का गन्ना तुलवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें