फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय निकाय चुनाव के लिए शिक्षकों का मांगा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व मान्यता प्राप्त स्कूलों व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों का डाटा मांगा है। लंबे समय से अवकाश व बीमार चल रहे शिक्षकों की जानकारी भी चुनाव कार्यालय ने मांगी है।
विज्ञापन

जिले में नगर पंचायत व नगर पालिका के 22 अक्तूबर को चुनाव होने हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों व कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है, जिसमें निर्वाचन कार्यालय ने मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ, दिव्यांग शिक्षकों व कर्मचारियों, चार वर्ष तक के बच्चे के लिए बाल्य अवकाश पर चल रही शिक्षिकाओं, गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों व कर्मचारियों, गर्भवती व प्रसूतावस्था पर चल रही शिक्षिकाओं, 31 मार्च 2018 को रिटायर्ड होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों तथा वर्तमान में निलंबित चल रहे शिक्षकों की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय ने मांगी है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मांगी गई शिक्षकों व कर्मचारियों की सूचनाएं भेज दी गई हैं। दूसरी ओर डीआईओएस कार्यालय की ओर से भी जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें