फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दारानगरगंज। बृहस्पतिवार की शाम विदुर कुटी में नहाते समय डूबे युवक का शव शनिवार को मिल गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। युवक अपने चचेरे भाईयों के साथ नहाने गया था। बृहस्पतिवार से ही गोताखोर युवक की तलाश में लगे हुए थे।
विज्ञापन

दारानगर निवासी गुलफान (20 वर्ष) पुत्र तसलीम अपने चचेरे भाई तालिब, फहीम व शादाब के साथ बृहस्पतिवार की शाम विदुरकुटी गंगा में नहाने गया था। गुलफान का पैर ज्यादा गहरे पानी में जाने के कारण वह गंगा में डूब गया था। उसके चचेरे भाईयों ने उसको काफी बचाने का प्रयास किया था लेकिन उसको डूबने से नही बचा पाए थे। बृहस्पतिवार से ही गोताखोर युवक की तलाश में जुटे थे। शनिवार की सुबह गोताखोरों को गंगा के किनारे लगे पेड़ो की जड़ में युवक का शव फंसा मिला। गोताखोरों ने युवक का शव गंगा से निकाला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक कोटद्वार में काम करता था किसी काम से अपने घर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें