फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनेश देवी व सारिका ने जीता चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा और दारानगरगंज में खुली बैठक में हुआ चुनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
स्योहारा/दारानगरगंज । स्योहारा और दारानगरगंज में राशन डीलर का चुनाव संपन्न हुआ। स्योहारा में मुनेश देवी और गंज में सारिका शर्मा अपने विरोधियों को हराकर जीत हासिल की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
स्योहारा के गांव सद्दोबेरखा में सोमवार को राशन डीलर चुनाव में मुनेश देवी पत्नी हरि सिंह को 558 और मिथलेश देवी पत्नी जयविंदर को 430 वोट पडे़। मुनेश देवी ने 128 वोट से जीत हांसिल की। इससे पहले हुए चुनाव में यहां लाठी-डंडे और पथराव हुआ था । इसलिए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रही। चुनाव में दो व्यक्तियों के विवाद में कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है। चुनाव में एडीओ सुशील कुमार और सेके ट्री राजकुमार थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दारानगरगंज स्थित सहकारी समिति परिसर में राशन डीलर का चुनाव हुआ। चुनाव में सारिका शर्मा के पक्ष में 130 व प्रशांत कुमार के पक्ष में मात्र दस लोगों ने अपना हाथ खड़ा किया। ग्राम पंचायत सचिव अशोक कुमार ने सारिका शर्मा 120 वोट से विजय घोषित किया। राशन डीलर के चुनाव में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें