फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

206 ग्राम पंचायत गरीबी से होंगी मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की 206 ग्राम पंचायतों को गरीबी के दंश से निजात मिलेगी। प्रदेश सरकार ने गांवों से गरीबी को खत्म करने के लिए अंत्योदय मिशन योजना शुरू की है। योजना में पहले साल में दस हजार ग्राम पंचायतों से गरीबी का दंश मिटाने का संकल्प लिया गया है। इस योजना में पहले साल में जिले की 206 ग्राम पंचायतों को गरीबी मुक्त किया जाएगा। इसके लिए विकास विभाग ने कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनता को गरीबी से निजात दिलाना केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गरीबों को खाद्यान्न से लेकर आवास तक उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जाता है, लेकिन योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंच पाता है। कई बार पात्रों को सभी योजनाओं की जानकारी तक नहीं होती है। गांवों से गरीबी के दंश को मिटाने के लिए प्रदेश सरकार ने अंत्योदय मिशन योजना शुरू की है। इस योजना में सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। योजनाओं की निगरानी विभागीय अधिकारी करेंगे। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे पात्र परिवारों के लिए मनरेगा योजना या अन्य योजनाओं में रोजगार की भी व्यवस्था की जाएगी। जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। पहले चरण में इनमें से 206 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार के अनुसार जिले में अंत्योदय मिशन योजना की कार्ययोजना बनाई जा रही है। यह कार्ययोजना शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें