फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध का जलस्तर 334 मीटर पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। पर्वतों पर हो रही बारिश के कारण रामगंगा बांध का जलस्तर 334 मीटर को पार कर गया है। बांध के ईई रामबाबू का कहना है कि बारिश से बांध के जलाशय का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। 355 मीटर होने पर पानी की निकासी की जा सकती है। रामगंगा बांध के कैचमैंट इलाके में हो रही बारिश के चलते रामगंगा बांध के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। तीन दिनों में बांध का जलस्तर लगभग सात मीटर बढ़ गया है। बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार रविवार को सांय चार बजे बांध का जलस्तर 334.660 मीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें