धामपुर। डीएम के आदेश पर सह आयुक्त नियोजक विवेक भास्कर ने शिखर शिशु सदन स्कूल पहुंच कर स्कूल भवन का अवलोकन किया।
बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर जांच के बाद प्रेसवार्ता कहा कि उनके स्तर से भवन की जांच कर ली गई है। उनके स्तर से डीएम को ही रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगा। गौरतलब है कि धामपुर में शिखर स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल का उच्चीकृत करने को भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन का प्रभावी शुल्क करीब 88 लाख के आसपास है। इस शुल्क को माफ करने को पिछले दिनों प्रबंधक नरेंद्र कुमार गुप्ता की ओर से डीएम को प्रार्थना दिया गया था, जिसके आधार पर सह आयुक्त नियोजक ने भवन का निरीक्षण किया।