फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के लिपिक को फिर 16 दिन बाद मिला 20 लाख की रंगदारी भरा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार को 20 लाख की रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी दी है। डर से परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। घटना के बारे में पुलिस को अवगत करा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

साकेत विहार कालोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर में लिपिक के पद पर कार्यरत है। सुनील कुुमार ने बताया कि 14 जुलाई को जब वह कार्यालय में थे तो कोई बदमाश उनकी बाइक पर 20 लाख की रंगदारी मांगने का पत्र उनकी बाइक पर रख दिया था। पत्र में धमकी दी गई थी कि यदि उसने 24 घंटे में 20 लाख की रकम नहटौर के बाजार में नहीं पहुंचाई तो वह उसकी और उसके परिवार को मौत के घाट उतार देंगे। घटना की तहरीर तभी पुलिस को दे दी थी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की और न ही उसकी तहरीर पर रिपोर्ट कायम की। 31 जुलाई को फिर उसे कार्यालय के पते पर डाक द्वारा धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में पुरानी बातों को उल्लेख करते हुए एक बार फिर से धमकाया गया है।
विज्ञापन

उधर, एसएसआई रमेश चंद शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सुशील कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें