फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण लेने में बिजनौर के लघु व सीमांत किसान सूबे में दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बैंकों से फसली ऋण लेने के मामले में जिले के सीमांत व लघु किसान सूबे में दूूसरे नंबर पर हैं। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा किसानों ने ऋण लिया है। इसी सूची के आधार पर पात्रों का चयन होगा। पात्रों का चयन करने में बैंक कर्मचारियों ने दिन-रात एक कर रखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सीमांत व लघु किसानों का एक लाख तक का ऋण माफ करने की घोषणा की है। एक हेक्टेयर यानि 12.5 बीघा जमीन वाले किसान सीमांत व दो हेक्टेयर यानि 25 बीघा जमीन वाले किसान लघु किसान की श्रेणी में आते हैं। 31 मार्च 2016 से पहले ऋण लेने वाले व 31 मार्च 2017 तक ऋण जमा न करने वाले किसान ही इस घोषणा में शामिल होंगे। 31 मार्च 2016 से पहले ऋण लेने वाले लघु व सीमांत किसान जिला लखीमपुर खीरी के हैं। लखीमपुरखीरी के दो लाख 11 हजार 925 किसानों पर ऋण पाया गया है। बिजनौर इस सूची में दूसरे नंबर पर है। बिजनौर में एक लाख 98 हजार 520 किसानों पर ऋण पाया गया है। बिजनौर के किसानों पर 752 करोड़ का ऋण है। अब बैंक इन किसानों में से भी पात्र किसानों को छांटने में लग गए हैं, जो किसान सभी नियमों को पूरा करेंगे, प्रदेश सरकार द्वारा उन किसानों का ही ऋण माफ होगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र के अनुसार पात्र किसानों का ही ऋण माफ होगा। किसान जल्द से जल्द अपने आधार नंबर बैंक खातों से लिंक करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें