फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसपुर क्षेत्र की कई बीघा जमीन गंगा में समाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौसपुर की कई बीघा भूमि गंगा में डूूबी
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)।
गौसपुर क्षेत्र में गंगा के कटान से कृषि भूमि गंगा में समाने तथा गंगा का रुख गांव की ओर होने से ग्रामीणों में दहशत है। प्रभावित ग्रामीणों ने क्षेत्र के लेखपालों पर भूमि कटान की प्रशासन को सूचना देने में उदासीनता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गौसपुर में एक बार फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ने से कृषि भूमि का तेजी से कटान शुरू हो गया है। गतवर्ष भी गंगा बड़े पैमाने पर कृषि भूमि लील चुकी है। पिछले दो दिनों के भीतर गंगा में कई किसानों की कृषि भूमि समा चुुकी है। पूर्व प्रधान राजेश कुमार की करीब 16 बीघा खेती की जमीन गंगा में डूब चुकी है। प्रभावित किसानों धर्मसिंह, सुरेश, मुनेश, सुनील दीवान, लाखन, फूूल सिंह, दिनेश, ताराचंद आदि का आरोप है कि गौसपुर क्षेत्र में आबाद और गैर आबाद दो क्षेत्रों में अलग-अलग लेखपाल तैनात हैं। ग्रामीणों ने लेखपालों के क्षेत्र में न आने, प्रशासन को फर्जी रिपोर्ट देकर गुमराह करने का आरोप लगाया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि राजस्व कर्मचारियों की उदासीनता से कई बीघा किसानों की जमीन गंगा में समा चुकी है। किसानों ने डीएम से गौसपुर में हो रहे कटान का सर्वे कराने, कृषि भूमि और गांव को गंगा से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें