अतिक्रमण पर लगा प्रशासन का लाल निशान
बिजनौर । बिजनौर नगर पालिका में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर पालिका ने शहर भर में अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित करते हुए वहां लाल निशान लगा दिए हैं। 26 और 27 अगस्त को खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। एक अगस्त से अतिक्रमण के पर जेसीबी मशीन चलाई जाएगी।
पूरे जिले की नगर पालिका और पंचायतों में अतिक्रमण हटवाने के लिए डीएम जगतराज ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 23 से 25 जुलाई तक सभी जगह अतिक्रमण वाले स्थानों को चिंहित किया गया है। कर्मचारियों ने अतिक्रमण वाले स्थानों पर लाल निशान लगा दिए हैं। रोड पटरी पर हुए अतिक्रमण पर ये निशान लगाए गए हैं। अब नगर पालिका प्रशासन इस अतिक्रमण को अतिक्रमणकारियों की ओर से खुद ही हटवा लेने को प्रचार प्रसार करेगा और अनेक संगठनों के साथ बैठक करेगा। एक अगस्त से बिजनौर नगर पालिका में अतिक्रमण पर जेसीबी मशीन चलाई जाएगी। बिजनौर नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार अतिक्रमण को हटाने के लिए डीएम के सख्त निर्देश हैं।