फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ यात्रा से रूकेगी बढ़ती जनसंख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रथ यात्रा से रुकेगी बढ़ती जनसंख्या
विज्ञापन

बिजनौर। जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा मना रहा है। जिले भर में रथयात्रा निकालकर जागरूकता फैलाई जाएगी ।
विज्ञापन

जिले में लगातार जनसंख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग जनसंख्या नियंत्रण के लिए रथ यात्रा निकालकर जिले वासियों को जागरूक करेगा। 17 जुलाई को बिजनौर मुख्यालय से शुरू होकर जनपद के 11 ब्लॉकों में घूमेगी। रथ में एक पुरुष और एक महिला काउंसलर मौजूद रहेंगे , जो लोगों की काउंसलिंग करेंगे। इसके अलावा रथ पर प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट, पोस्टर और बैनर आदि मौजूद रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में भी जागरूकता मेले का आयोजन भी किया जाएगा। सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने बताया जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए लोगों के सहयोग की बहुत आवश्यकता है, लेकिन अभी लोग इसके प्रति गंभीर और जागरूक नही है। इसी लिए रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें