फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार माह के बच्चे सहित 11 मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को जिले में चार माह के बच्चे और लैब टेक्नीशियन सहित 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में इस समय कोरोना के 50 सक्रिय मरीज चल रहे हैं। सभी मरीजों को बुखार, जुकाम, खांसी जैसे सामान्य लक्षण हैं।
विज्ञापन


बिजनौर में 525 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें से 514 मरीजों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले। ब्लाॅक किरतपुर के गांव मुधाला निवासी चार माह का कोरोना संक्रमित मिला। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल में मेडिकल कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय लैब टेक्नीशियन, गांव रतनपुर निवासी 24 वर्षीय युवती, गांव जलालपुर सुल्तान निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।
ब्लॉक हल्दौर के गांव थारपुर निवासी 28 वर्षीय महिला, गांव फदियापुर निवासी 28 वर्षीय पुरुष, सीएचसी हल्दौर निवासी निवासी 30 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा ब्लॉक स्योहारा के गांव टांडा बेरखेड़ा निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, गांव पालनपुर निवासी 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। साथ ही नजीबाबाद के मोहल्ला पानीबाग निवासी 23 वर्षीय पुरुष और कस्बागिन बिजनौर निवासी 57 वर्षीय पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


लैब टेक्नीशियन में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी कोरोना संक्रमित मरीज घर में सुरक्षित हैं। संक्रमित मरीजों के घर टीम भेजकर परिवार वालों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। सभी लोग कोरोना नियमों को पालन करें - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें