वाहनों के अधिग्रहण से बढ़ी परेशानी
धामपुर। लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से अधिकांश प्राइवेट बसों व अन्य वाहनों को अधिग्रहीत कर लेने से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगीना चौक पर बुधवार को सरकारी बसों की आवाजाही कम रही। कोतवाल सुधीर पाल धामा का कहना है कि सभी के सहयोग से काम चलता है। 18 अप्रैल को मतदान है। मतदान के लिए फोर्स को पोलिंग बूथों पर पहुंचाने और मतदान के दिन मोबाइल गश्त करने के लिए वाहनों की ही जरूरत होती। मतदान संपूर्ण होने के बाद वाहनों को मुक्त कर दिया जाएगा।