कार्यकर्ताओं ने पालिका में ज्ञापन सौंपा
धामपुर। श्री गणेेश चौथ समिति के संरक्षक विजय कुमार, सदस्य नवीन कुमार ने पालिका के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने पालिका से फल चौराहे पर बने गड्ढे को भरवाने की मांग की है। बताया गया कि इन गड्ढे में आए दिन गिरने से लोग चोटिल हो रहे हैं। चेताया कि जल्द ही समस्या का निदान न होने पर आंदोलन होगा। पालिका के अधिकारियों ने समस्या का निदान कराने का प्रयास करने की बात कही है।