फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न करने पर बिलाई व बरकातपुर को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान न करने पर बिलाई व बरकातपुर को नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना भुगतान समय से न करने पर दो चीनी मिलों को डीएम सुजीत कुमार ने नोटिस जारी किया है। किसानों का भुगतान 14 दिन की समयसीमा के अंदर करने को कहा गया है। भुगतान न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

गन्ना भुगतान चुनावी मुद्दा बना हुआ है। जिले की चीनी मिलों पर प्रशासन ने भुगतान के लिए पूरा दबाव बना रखा है। जिले की नौ चीनी मिलें 26 मार्च तक 1367 करोड़ का भुगतान कर चुकी हैं। अब भी चीनी मिलों पर किसानों का दिन पूर्व बेचे गए गन्ने का 752 करोड़ रुपये बकाया है। सबसे अधिक बकाया बिलाई चीनी मिल पर 233 करोड़ तथा बरकातपुर चीनी मिल पर 128 करोड़ है। इन दोनों चीनी मिल पर 361 करोड़ रुपया बकाया है। भुगतान न होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दोनों चीनी मिलों को डीएम सुजीत कुमार ने नोटिस भेजे हैं। नोटिस में चीनी मिल के अधिकारियों से किसानों का भुगतान तत्काल करने के आदेश दिए गए हैं। डीसीओ यशपाल सिंह ने बिलाई व बरकातपुर चीनी मिल को नोटिस जारी करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें