फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दा होली पर नेता जनता पर चढ़ाएंगे अपनी अपनी पार्टी का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर नेता जनता पर चढ़ाएंगे अपनी अपनी पार्टी का रंग
विज्ञापन

बिजनौर। होली पर इस बार सियासत का रंग चढ़ा है। भाजपा और बसपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन इनके टिकट के दावेदार खुद को ही प्रत्याशी मानकर चल रहे हैं। इनके आवास पर समर्थकों ने जनता के साथ होली खेलने के लिए खास इंतजाम किए हैं। टिकटों के दावेदार तो दिल्ली में हैं, लेकिन इनके समर्थक होली को सियासती रंग देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा नेताओं ने होली खेलने के लिए केसरिया रंग चुना है। दुकानों पर भगवा रंग की खूब बिक्री हो रही है। तो बसपा के नेताओं की पसंद नीले रंग का गुलाल है। बसपा के नेता नीला गुलाल खरीद रहे हैं। कांग्रेस ने सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस की बिजनौर प्रत्याशी इंदिरा भाटी मेरठ की रहने वाली हैं। नगीना प्रत्याशी ओमवती समर्थकों से मिल रही हैं। होली पर भी ये जनता के बीच ही रहेंगी। जनता पर सभी दलों के नेता व उनके समर्थक अपनी अपनी पार्टी का रंग चढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जिन नेताओं को टिकट नहीं हुए या जो टिकट की दौड़ में पिछड़ गए हैं, उनकी होली तो पहले ही बेरंग हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें