नजीबाबाद। दो बूंद पिलाओ, जिंदगी बचाओ के नारों के साथ विद्यार्थियों ने पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया। शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में पल्स पोलियो जागरूकता रैली का उद्घाटन डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. सुशील कुमार ने संयुक्त रुप से किया। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नगर एवं ग्रामीण अंचलों के पोलियो बूथों पर रविवार को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। बीआरसी कार्यालय से विद्यार्थियों ने दो बूंद पिलाओ, जिंदगी बचाओ, एक भी बच्चा छुट गया, सुरक्षा चक्र टूट गया आदि के नारों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण कर नागरिकों को जागरूक किया। इस अवसर पर हसीनुद्दीन, निपेंद्र सिंह, नीरज, राजेंद्र सिंह, शहनाज परवीन, विनीत, मुदस्सिर, सारिका, फरोज, नाजरा आदि स्वास्थ्स और शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।