चाइनीज मांझे से युवक घायल
नजीबाबाद। प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझा की खुलेआम बिक्री हो रही है। नगर के भारत सिनेमा फ्लाईओवर पर बाइक सवार चाइनीज मांझे से घायल हो गया। नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलूशाह निवासी मोनिस कृषि उत्पादन मंडी समिति से अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। शनिवार को भारत सिनेमा फ्लाईओवर से गुजरते समय अचानक चाइनीज मांझा मोनिस के चेहरे पर गिरा। मांझे से मोनिस की नाक और चेहरा बुरी तरह कट गया। उसे प्राइवेट अस्पताल उपचार दिलाया गया। दो दिन पूर्व भी राकेश नामक व्यक्ति चाइनीज मांझे से घायल हुआ था। कस्सार समाज के महबूब आलम ने प्रशासन से नगर में खुलेआम बिक रहे चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।