फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन

नजीबाबाद। आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरी दिवस का आयोजन किया गया। नजीबाबाद के मजीदगंज और कमालपुर खाईखेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न केंद्रों पर किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मजीदगंज के वार्ड 15 में स्थित आंगनबाड़ी केेंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। डॉ. अरुणिमा सक्सेना, विजय कुमार ने किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं, कमालपुर खाईखेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गजाला परवीन के नेतृत्व में आयोजित किशोरी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 69 किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान कई किशोरियों में खून की कमी पाई गई। एएनएम अंजू यादव दे किशोरियों को संतुलित आहार देने, स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच कराने के साथ उन्हें पर्सनल हाईजीन से संबंधित जानकारी दी। गजाला परवीन की ओर से किशोरियों को स्टॉल के माध्यम से पौष्टिक सब्जियों और पोषाहार के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें