फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कृष्णा कॉलेज में सेमिनार आयोजित हुआ। महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज निदेशक पवन कुमार, प्राचार्या सीमा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए प्राचार्या सीमा शर्मा, वर्धमान कॉलेज की पूर्व प्राचार्या मीना बख्शी, कमला देवी, सविता आर्य, ऋतुबाला, डा. सुमन चौधरी, सविता, विनीत, निर्मला सोती को सम्मानित किया गया। मीना बख्शी ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने को कहा। कमला देवी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को साकार करने को कहा। विभागाध्यक्ष गोपाल स्वरूप सिंह ने कहा कि पत्नी, बहन, मां, बेटी जैसे कई रिश्तों में महिला हमेशा हमारे साथ रहती है। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता बसते हैं। सहायक प्रवक्ता अमित कुमार ने कहा कि महिलाओं को समानता के लिए आवाज उठानी चाहिए। सहायक प्रवक्ता फरहा जैदी ने आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस मौके पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया हरितवाल प्रथम, विजेता द्वितीय, रहनुमा तृतीय रहीं। वहीं कॉलेज के विधि विद्यार्थियों ने गांव बख्शीवाला में विधिक जागरूकता शिविर में हिस्सा लिया। प्रवक्ता एमए खान ने कहा कि सभी को अपने कानून की जानकारी व अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए। इस दौरान प्राध्यापक मोहम्मद अजहर खान, शिव कुमार, डा.शालिनी भारद्वाज, पूजा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें