फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों का मानदेय 15 हजार रुपये मासिक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानों ने मांगा 15 हजार रुपये मानदेय
विज्ञापन

हल्दौर। भारतीय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों ने मानदेय 15 हजार रुपये मासिक करने सहित अनेक मांगों को उठाया। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों का मानदेय कम से कम 15 हजार रुपये मासिक होना चाहिए। एडीओ पंचायत अनिल सिंह ने सभी पंचायत सचिवों से शासनादेश, सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी से ग्राम प्रधानों को अवगत कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थी तक पहुंचना चाहिए। बैठक में पंचायत सचिवों को सप्ताह में एक दिन संबंधित ग्राम पंचायत में बैठने, गांव में ग्रामों में विकास कार्यों को गति दिलाने, ग्राम प्रधानों के खिलाफ की गई शिकायत झूठी पाए जाने पर शिकायतकर्ता पर कार्रवाई किए जाने सहित सात सूत्रीय मांगपत्र एडीओ पंचायत अनिल सिंह को सौंपा। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह, संचालन हरवीर सिंह ने किया। ग्राम प्रधान वरुण प्रताप हनी, सतेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, सुशीला देवी, कौशल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव हेमेंद्र सिंह, विकास चौहान, अतुल भारती, भूपेंद्र सिंह, मोहित कुमार, उदयपाल, राकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें