फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने प्रेम में बाधक बने परिजनों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने परिजनों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत
विज्ञापन

हरेवली। मामा के घर जाने को कहकर प्रेमी संग के साथ फरार हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के युवक से प्रेम हो गया। चार दिन पहले युवती मामा के घर जाने को कह कर घर से चली गई। बताया गया कि मामा के घर जाने के स्थान पर वह गांव के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। थाने में पहुंचने के बाद युवती ने परिजनों पर आरोप लगाया कि वह उसे परेशान कर रहे हैं, वह अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से बीताना चाहती है, पर परिवार के लोग बाधक बने हैं। युवती ने बाधक बने परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है। काफी समझाने के बाद जब युवती नहीं मानी तो पुलिस ने लिखा-पढ़ी करने के बाद युवती को गांव के प्रधान की सुपुर्दगी में परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने युवती के प्रेमी के परिजनों को हिरासत में ले रखा है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। बकौल पुलिस आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। परिजनों से आरोपी को पकड़वाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें