महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
अफजलगढ़। गांव विजयनगर स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल में नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कोतवाल राजेश सिंह सोलंकी व चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह व बीईओ सुनील डबराल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक नाटक, गीत व भाषण की प्रस्तुत से श्रोताओं का मन मोह लिया। नारी सशक्तिकरण अभियान में कोतवाल राजेश सिंह सोलंकी ने कहा कि सरकार ने नारी सुरक्षा के लिए अनेक कानून बनाए हैं। द्वारिकेश चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि आज समाज में बेटा व बेटी में कोई फर्क नहीं है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रमिला रावत व संचालन नितिका ने किया। कार्यक्रम में प्रधान दर्शन सिंह रावत, अनिल नारायण, रमणीक सिंह, आशा प्रभा मिश्रा, अंजुला सिंह, सुषमा सिंह, कमलजीत कौर, लक्ष्मी रावत, पुष्पा देवी रहीं।