फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की जानकारी हासिल करें राजनीतिक दल: कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंडलायुक्त और रोल प्रेक्षक अनिल राजकुमार ने निर्वाचन नामावलियों की समीक्षा की। राजनीतिक दलों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में जानकारी हासिल करने की अपील की। संबंधित अफसरों को व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। वोटर लिस्ट में बीएलओ के स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को निगरानी का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण द्वारा द्वितीय चेक लिस्ट बिन्दुओं पर समीक्षा की। कहा कि जो 18 वर्ष से ऊपर के हैं उनका नाम जोड़ना और मृतकों का नाम मतदाता सूची से काटना शिफ्टेड आदि सभी कार्य बीएलओ को करना है।
विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया जाए। इसके लिए डीआईओएस तैयारी कर लें। इसके अलावा स्कूल और कालेज में निबंध, पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाए। इसके बाद उन्होंने ईवीएम स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तकनीकी विशेषज्ञों से ईवीएम के बारे में पूछताछ की। उन्होंने ईवीएम को खुद चला कर देखा। उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि ईवीएम स्ट्रॉंग रूम में आकर उसके चलाने के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
किसी प्रकार की शिकायत पर डीएम के दफ्तर में लिखित रूप से अवगत कराएं। इस दौरान डीएम हेमन्त कुमार, एडीएम वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र, एसडीएम सुखबीर सिंह, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, एसडीएम संजल बंसल, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय आनंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें