ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेहपुर अधेक में रात में छप्पर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया।
फत्तेहपुर अधेक के नरोत्तम सिंह पुत्र बदन सिंह अपने छप्पर नुमा घर में परिवार के साथ सो रहे थे।
रात के लगभग ग्यारह बजे मकान में पीछे की ओर से आग की लपटें निकलने लगी। जिसे देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया। जिस पर नरोत्तम ने परिवार के सदस्यों को जगाकर बाहर निकाला। जबकि घर में रखे कपड़े, गेहूं, बर्तन, चारपाई सहित लगभग तीस हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।