फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए आई 69 आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बोर्ड परीक्षा केंद्र के निर्धारण में 69 आपत्ति दर्ज हुई हैं। अब उनके दावे की सत्यता की पड़ताल होगी। मानक के अनुसार महकमा आपत्तियों का निस्तारण करेगा। उसके बाद ही बोर्ड परीक्षा केंद्र बढ़ सकेंगे अथवा उनकी संख्या कम होगी।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए 51974 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। उनके लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्र के निर्धारण के बाद दावा और आपत्ति मांगी गई है। जिले के विभिन्न स्कूल संचालकों ने शिकायत दर्ज कराई गई। अपने स्कूल को बोर्ड परीक्षा केंद्र के मानक के अनुरुप दावा किया।
डीआईओएस कार्यालय में 14 नवंबर की शाम तक कुल 69 आपत्ति दर्ज कराई गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग दावा और आपत्तियों का परीक्षण करेगा। इसके लिए समिति गठित कर दी गई है। जो बोर्ड परीक्षा केंद्र नीति के मानक के अनुरूप दावेदारी परखेगा।
विज्ञापन

शिकायत की प्रकृति पर भी नजर रहेगी। इसी आधार पर दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। कारण सहित रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसे शिकायत कर्ता को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जांच रिपोर्ट से माध्यमिक शिक्षा परिषद को अवगत भी कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें