फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित में काम कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार : धर्मवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
‘किसान हित में काम कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार ’
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों की सबसे बड़ी हितैषी सरकार बताया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

शनिवार को टाउन हॉल पार्क में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के किसानों के हितों के लिए काम कर रही हैं। सरकार किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हें आर्थिक रूप से निर्भर बनाने का काम कर रही है। इसके बावजूद विपक्ष किसानों को भड़काकर केंद्र सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। जो बिल्कुल गलत है। सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें ऋण के बोझ तले दबने से बचाया है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों की समस्या सुनकर उनका समाधान कराने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन अनुज चौधरी ने किया। बैठक को सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू, सुखवीर मलिक, लोकेंद्र सिंह, सुरेश निर्वाल, निदेश केसरिया, नरेश पहलवान, दुष्यंत सिंह, प्यारेलाल, रोहित चौधरी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें