फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/एसटी एक्ट स्वर्ण समाज के साथ धोखा, उदय शंकर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने एससी/एसटी एक्ट को प्रभावी बनाकर सवर्ण समाज के साथ धोखा किया है। मुरादाबाद मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भी एससी/एसटी कानून के दुरुपयोग के मामले सामने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस एक्ट में जांच के बाद दोषी पाने पर कार्रवाई किए जाने का फैसला सही था। केंद्र सरकार ने वोट की राजनीति की खातिर लोकसभा में बिल पारित कर सवर्ण समाज के साथ धोखा किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 14 हजार मुकदमों में से 12 हजार मुकदमे फर्जी निकले थे। जो निर्दोष फर्जी आरोपों में जेल गये थे उन्होंने शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। ऐसे लोगों को सरकार दोष मुक्त प्रमाण पत्र दे। उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा छह अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना प्रकोष्ठ की महामंत्री डा. इंदू चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक राजपूत, भाजपा नेता आयुष चौहान, प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, रवि प्रताप सिंह, अनित कुमार, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें