फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुसा हाथी का बच्चा पकड़कर वनकर्मियों ने जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में घुसा हाथी का बच्चा, जंगल में छोड़ा
विज्ञापन

बढ़ापुर। हाथी का एक बच्चा सोमवार को गांव रहमापुर के पास स्थित एक गन्ने के खेत में दिखाई दिया। साहूवाला रेंज के वनकर्मियों ने हाथी के बच्चे को पकड़कर गांव में लाकर एक पेड़ से बांध दिया। हाथी के बच्चे को देखने के लिए भीड़ एकत्र हो गई। वनकर्मियों ने हाथी के बच्चे को पुन: साहूवाला रेंज रामगढ़ के जंगल में छोड़ दिया। साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हाथी का बच्चा अभी बहुत छोटा है। उसकी सुरक्षित रखने के लिहाज से रेंज वनकर्मियों को हाथी के बच्चे की निगरानी में लगाया गया है। सुरक्षा टीम के वनकर्मियों का कहना है कि हाथी का बच्चा जंगल में अपने परिवार के पास जाने की बजाय मौका मिलते ही गांवों की ओर दौड़ पड़ता है। एक सप्ताह पूर्व भी हाथी का एक बच्चा अपने परिवार से बिछड़ने पर जंगल से भटककर साहूवाला वन रेंज से सटे गांव मदपुरी में आ गया था। ग्रामीणों ने साहूवाला रेंज के वनकर्मियों को सूचना देकर उसे जंगल में छुड़वा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें