मतदाता जागरूकता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई
धामपुर।दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। छात्रा रुचि ने कहा कि हमें शिक्षित, नीतिवान तथा समानता का भाव रखने वाले जनप्रतिनिधि चुनने चाहिए । आंचल ने उदाहरण दिया कि एक वोट भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसी से सरकार बनती और गिरती भी है । छात्र दिव्यांशु शर्मा ने कहा मतदान जागरूकता से मतदान प्रतिशत 44.87 प्रतिशत से बढ़कर 2014 चुनाव में 66.38 प्रतिशत हुआ ।छात्र प्रेमराज ने कहा कि युवाओं तथा महिलाओं को विशेष तौर से मतदान के लिए प्रेरित किया ।छात्र प्राची चौहान ने कर्मठ नेता को देश का उद्धारक तथा स्वार्थी नेता को देश का विनाशक बताया ।इंस्टीट्यूट के निदेशक डा. सचिंद्र कुमार गुप्ता ने कहा छात्र-छात्राओं के भाषण शैली की सराहना की। 25 जनवरी, मतदाता दिवस के लिए सभी शिक्षित व्यक्तियों को अन्य व्यक्तियों को भी मतदान के लिए शिक्षित और जागरूक करना चाहिए । कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, प्रियंका राजपूत, प्रभात कुमार, अभिषेक कुमार रहे।